aajtaktimes

जिम्मेदारी का भली-भांति निर्वहन करूंगाः अचल हरिमूर्ति

जौनपुर। देश और दुनिया में योग का पर्याय बन चुके परम पूज्य बाबा रामदेव जी ने जौनपुर नगर के सिपाह निवासी शिक्षक अचल हरिमूर्ति को पतंजलि योग समिति का पूर्वी उत्तर प्रदेश का सह प्रान्त प्रभारी का दायित्व सौंपा है। श्री हरिमूर्ति को यह जिम्मेदारी गत दिवस हरिद्वार में सम्पन्न हुये एक भव्य कार्यक्रम में उपस्थित हजारों भाई-बहनों के बीच सौंपी गयी। श्री हरिमूर्ति की इस नयी पारी की जिम्मेदारी मिलने की जानकारी होने पर जनपद के समस्त योगियों, शुभचिंतकों व शिक्षकों में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी। सभी लोगों ने योग गुरू बाबा रामदेव के प्रति आभार व्यक्त करते हुये श्री हरिमूर्ति को बधाई दिया है। सह प्रान्त प्रभारी बनाये जाने पर जौनपुर के योग गुरू अचल हरिमूर्ति ने कहा कि बाबा जी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका मैं भली-भांति निर्वहन करूंगा।

Related

UP 6720585763929806364

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item