aajtaktimes

बजरंग दल के स्कूलों में हथियार प्रशिक्षण को नाईक ने ठहराया सही

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अयोध्या में बजरंग दल द्वारा संचालित कतिपय स्कूलों में आत्मरक्षा के लिए हथियार चलाने के प्रशिक्षण शिविर लगाने को आज सही ठहराया। अतरौली में सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान नाईक ने संवाददाताआें द्वारा यह सवाल उठाये जाने पर कहा कि हथियार का प्रशिक्षण आत्मरक्षा के उद्देश्य से है। किसी भी आेर से कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
नाईक ने हथियार प्रशिक्षण शिविरों के मुद्दे पर आशंकाआें को निर्मूल बताया। उन्होंने कहा कि जो खुद की रक्षा नहीं कर सकते, वे अंतत: देश की रक्षा नहीं कर सकते और यदि कोई युवा विशुद्ध रूप से आत्मरक्षा के लिए हथियार प्रशिक्षण लेता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि मीडिया में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर तमाम खबरें हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए काफी प्रयास करने होंगे। एेसा लगता है कि मुख्यमंत्री स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं और प्रयास की जरूरत है। 

Related

UP 5161454472436121240

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item