aajtaktimes

किसान यूनियन के समर्थन में उतरे पुनिया

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । परिजात परिसर मे चल रहा भाकियू का धरना दसवें दिन भी जारी रहा ,वनअधिकारी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए है किसान, आज धरना स्थल पर पहुच कर सांसद ने किसानों की मांगो का किया समर्थन । सिरौली गौसपुर बाराबंकी के प्रसिद्व देव वृक्ष परिजात परिसर मे साफ सफाई के नाम पर आगजनी करने वाले रेंजर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग व साफ सफाई आदि मांगो को लेकर दिनांक 9-5-2016 से  भाकियू नेता निसार मेहदी के नेतृत्व मे जारी धरना दसवें दिन भी जारी रहा, धरने पर अनु०जाति.जनजाति आयोग भारत सरकार के चेयरमैन (राज्य सभा सदस्य )सांसद ड़ा.पी.एल.पुनिया  ने पहुंच कर किसानों की मांगो का समर्थन किया ।

Related

UP 6819792561421417468

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item