aajtaktimes

एम क्यू सैय्यद महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास के लिए सरकार द्वारा सम्मानित

महाराष्ट्र सरकार की ओर से कैबिनेट उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने  एम क्यू सैय्यद को एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास में भरपूर सहयोग देने पर सम्मानित किया है ।

मंत्री सुभाष देसाई ने अपने भाषण  में कहा "श्री सैय्यद ने जिस प्रकार से महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास में अपना योगदान दिया है वो बेहद सराहनीय है एवं औद्योगिक मंत्रालय को बेहद ख़ुशी है की श्री सैय्यद को हम मंत्रालय की ओर से सम्मानित कर रहे हैं " ।
मंत्री सुभाष देसाई ने बताया " हमें गर्व है की श्री सैय्यद आज ना सिर्फ़ भारत वर्ष में व्यापार मेला पर सर्वाधिक पढ़ने वाली मैगज़ीन प्रकाशित करते हैं बल्कि हाल ही में उन्होंने व्यापार मेला पर भारत का पहला चौबीस घंटे का टीवी चैनल शुरू किया है !

मंत्री देसाई वसई ( पलघर) में पहले औद्योगिक मेले के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने आए हुए थे ।

श्री सय्यद के काम को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनटीडीएसी) उन्हें पहले ही उन्हें भारत में एमप्रेटेक प्रोग्राम की कुर्सी पर नियुक्त कर चुका है।

इस गौरव समारोह में  क्षितिज ठाकुर ( MLA),  दिलावर चौगुले ( समाज सेवक),  अशोक ग्रोवर ( अध्यक्ष- गोवालिस इंडस्ट्रीयल असोसीएशन) ,  अनिल अंबरडेकर ( अध्यक्ष - वसई इंडुस्ट्रीज़ असोसीएशन ),  इक़बाल मेमन "ऑफ़िसर" ( अध्यक्ष- रेडीमेड गर्मेंट असोसीएशन आफ इंडिया,  राजीव पाटिल ( प्रथम मेअर - वसई) ,  सग़ीर डाँगे ( प्रथम डेप्युटी मेअर- वसई ) एवं अन्य सम्मानित गण मौजूद थे ।

Related

UP 5306984361813922774

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item