aajtaktimes

डांसर बनना चाहता था साजिद, पर मौलाना ने आतंकी बना दिया !

नई दिल्ली। अगर भाग्य उसकी जिंदगी में अजब मोड़ लेकर नहीं आया होता तो गिरफ्तार किया गया संदिग्ध आतंकी साजिद आज एक डांसर होता। जैश-ए-मोहम्मद के हमले की योजना को ध्वस्त करते हुए दिल्ली पुलिस ने जैश के जिन 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, साजिद उनमें से एक है। ये सभी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर हमले की साजिश रच रहे थे। साजिद ने पुलिस पूछताछ में अपनी कहानी बताकर हर किसी को हैरत मे डाल दिया है। यह कहानी ऐसी ही है जिससे शायद हर आतंकी गुजरता है।

मोहम्मद साजिद ने बताया कि उसने एक डांस रिऐलिटी शो का ऑडिशन भी दिया। उसे उम्मीद थी कि वह इसके लिए चुन लिया जाएगा लेकिन एक दिन जब वह पार्क में डांस की प्रैक्टिस कर रहा था, एक मौलाना उसके पास आया। इस मौलाना ने म्यूजिक बंद कर दिया और साजिद से कहा- यह डांस और म्यूजिक तुम्हें दोजख (नर्क) में ले जाएगा। तुम्हारी जिंदगी का असली मकसद जन्नत (स्वर्ग) में जाना होना चाहिए।

मौलाना ने उसको कुछ वेबसाइट्स के नाम बताए, जिन्हें वह रोज सर्च करने लगा। अब उसका ज्यादातर वक्त डांस प्रैक्टिस में नहीं बल्कि साइबर कैफे में बीतने लगा। मौलाना ने जिन वेबसाइट्स के नाम साजिद को बताए थे, उन पर भड़काऊ कॉन्टेंट थे। साजिद ने बताया कि वह मौलाना के इसी जाल में फंस गया और कुछ महीनों में कट्टरपंथी बन गया। उसके मुताबिक, वह सिर्फ जिहाद पर फोकस कर रहा था।

Related

UP 6929475182102918864

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item