जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नये खाद्य निरीक्षकों को तैनाती देते हुये कुछ के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुये खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गैरजपद से आये संतोष दूबे को बदलापुर, सर्वेश कुमार को नगर पालिका जौनपुर खाद्य सुरक्षा जोन प्रथम, अरविन्द सिंह को नगर पालिका जौनपुर खाद्य सुरक्षा जोन द्वितीय, सुनील द्विवेदी को नगर पालिका शाहगंज का क्षेत्र मिला है। इसके साथ ही जौनपुर में पहले से ही तैनात इन्द्र बहादुर यादव को तहसील सदर (नगरीय क्षेत्र छोड़कर), मिश्री लाल को तहसील शाहगंज (नगरीय क्षेत्र छोड़कर) समला प्रसाद यादव को केराकत, बालेन्दु शेखर मंगलमूर्ति को मड़ियाहूं व ज्ञानेन्द्र पाल सिंह को मछलीशहर क्षेत्र मिला है।