जौनपुर में घर में घुसकर अधेड़ की लाठी डंडो से पिटाई
जौनपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में मनबढ़ पट्टीदारों ने घर में घुसकर अधेड़ व्यक्ति की लाठी और सरिया से की जमकर की पिटाई। मारपीट में अधेड़ का पैर टूटा। गांव निवासी रामआसरे शर्मा 48 का पट्टीदार पांचू शर्मा के परिवार से जमीन का विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले गांव के लोगों ने सुलह करा दिया था। गुरुवार की शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर शाम को पांचू पक्ष के लोगो ने रामआसरे के घर को घेर लिया और घर में घुसकर उनकी लाठी डंडा और सरिया से पिटाई कर दी। उनकी पत्नी ने शोर किया तो गांव के लोग पहुचे। इसके बाद मनबढ़ पट्टीदार वहाँ से भाग निकले। गांव के लोगो ने बदलापुर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सको ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियो की तलाश कर रही है।
