aajtaktimes

सेव वक़्फ़ इंडिया की औक़ाफ़ बचाने के लिए नयी मुहीम

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिले के औकाफो को बचाने के लिये चलाये जा रहे मिशन में अब सेव वक्फ इण्डिया पहली जून से सांसदों क्षेत्रीय विधायको,मंत्रीओ  से मिलकर वक्फ सम्पत्ति की सुरक्षा, सौन्दरीकरण  के साथ बाउण्ड्रीया बनाने  की मांग गुलदस्ता देकर  करेगी।
सेव वक्फ इण्डिया के महासचिव हाजी शहाब खालिद ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा, एमएलसी राजेश यादव राजू, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह जिला के सभी विधानसभाओ जिसमें सदर विधायक सुरेश यादव, कुर्सी से मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई, रामनगर से  मंत्री अरविन्द सिंह गोप, दरियाबाद से मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, हैदरगढ़ से विधायक राम मगन रावत, जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, सांसद प्रियंका सिंह रावत,को  बर्बाद होती वक्त सम्पत्तियो के बारे में अवगत कराते हुए उन्हे बचाने में सहयोग के साथ उसका सौन्दर्यीकरण, मस्जिद, कब्रिस्तान, इमामबाड़ो, मजारो पर हैण्डपम्प और सोलर लाइट, आने जाने वाले रास्तो पर इण्टर लाकिंग और सीसी रोड बनाने के साथ रैनबसेरा, टीन शेड डालने के लिये मेमोरन्डम सौंपा जायेगा।
अध्यक्ष उमैर किदवाई ने कहा वक्फ सम्पत्तियो को बचाने के लिये आवाम को जागरुक करने के साथ इलाके के जनप्रतिनिधि से मिलकर उनसे गुजारिश की जायेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिजवान मुस्तफा ने कहा सेव वक्फ इण्डिया की हर तहसील स्तर पर नगर पंचायत क्षेत्र में गठन की तैयारी चल रही है। इस क्षेत्र के सम्मानित लोग, पत्रकार, वकील, आलिमेदीन से मिलकर इन कमेटियों का गठन करेंगे। इसके अलावा रमजान के बाद जिला स्तर पर सेमिनार किया जायेगा। जिसमें जिले के सभी मुतवल्लियों, अधिकारियों को शामिल करके, वक्फ सम्पत्तियो पर अवैध कब्जे और हो रही बर्बादी पर गहन अध्य्यन कर उनको हटाने के लिए रूप रेखा तय की जायँगी ।

Related

UP 2033892125801353160

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item