aajtaktimes

ट्रिपल सी प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम पर गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। नगर के उर्दू बाजार स्थित अमन आई.टी. एण्ड कम्प्यूटर मैनेजमेंट सेण्टर में मंगलवार को निःशुल्क ट्रिपल सी प्रमाण पात्र पाठ्यक्रम जो डोयक सोसाइटी द्वारा संचालित है, पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता अमन सोशल डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष नाजिम हुसैन साबिक प्रधानाचार्य मौलाना आजाद इण्टर कालेज उसरहटा ने की। इस मौके पर संस्था के प्रबन्ध निदेशक डा. मेंहदी हुसैन रिजवी सामिन ने कहा कि अब जनपद में कोई भी बच्चा कम्प्यूटर प्रशिक्षण से अशिक्षित नहीं रहेगा। इसके सफल संचालन में बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिमाह 50 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क प्रवेश ट्रिपल सी पाठ्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क दिया जायेगा। अन्त में बताया गया कि संस्था की अगली गोष्ठी आगामी 20 जुलाई को होगी। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

Related

UP 4107045124200428068

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item