ट्रेनों में हुई छापेमारी तो वेंडरों में मचा हड़कंप, मिले तमाम बेटिकट यात्री
लखनऊ । बेटिकट यात्रा करने वालों, अवैध वेंडरों में उस समय हड़कम्प मच गया जब डीआरएम उत्तर रेलवे के नेतृत्व में रेलवे की टीम ने सैकड़ों ट्रेनों में छापेमारी की। ट्रेनों में छापेमारी की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेनों की तलाशी के दौरान डीआरएम खुद मौजूद रहे और बेटिकट यात्री, अवैध वेंडरों में पर शिकंजा कसा।
आप को बता दें गुरूवार सुबह 08:30 बजे पीजीआई इलाके के उतरटिया स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ अनिल कुमार लाहोटी के नेतृत्व में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बेटिकट यात्री, अवैध वेंडरों में पर शिकंजा कसा गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही ट्रेनों में बेटिकट यात्री और अवैध वेंडर खिसकने लगे लेकिन रेलवे पुलिस ने उन्हें भागने नहीं दिया। ट्रेनों की तलाशी के दौरान डीसीएम अजीत कुमार सिन्हा, डीसीएम अमिताभ कुमार भी मौजूद रहे।
सैकड़ो बेरोजगार भी हुए गिरफ्तार
ट्रेनों में चेकिंग के दौरान सेना भर्ती में शामिल होने आये सैकड़ो बेरोजगार भी गिरफ्तार किये गए। यह बेरोजगार युवा मिलिट्री भर्ती में आए थे जो बिना टिकट ट्रेनों में कर रहे थे। डीआरएम एके लाहौटी के ट्रेनों में छापेमारी के दौरान बेटिकट बेरोजगार गिरफ्तार किये गए। लखनऊ की ओर आ रही सभी ट्रेनों को उतरटिया रेलवे स्टेशन पर रोकने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद सभी ट्रेनों में एक साथ छापेमारी की गई।
इन ट्रेनों में मारा गया छापा
डीआरएम एके लाहौटी की टीम ने कोटा पटना एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, सुल्तानपुर मेमो, पदमावत एक्सप्रेस, वरूणा एक्सप्रेस समेंत कई ट्रेनों में छापेमारी की तो तमाम ट्रेनों में आई यात्री ऐसे मिले, जिनके पास टिकट ही नहीं थे। कुछ ट्रेन में गंदगी फैलाते मिले, जबकि कई स्मोकिंग कर रहे थे। इन सबसे जुर्मानावसूला गया। वहीं डीआरएम यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
