जनपद आगमन पर लोजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_57.html
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी पैसे लेकर टिकट बेचती है। दलित उत्पीड़न एवं उत्थान से इनका कुछ भी लेना देना नहीं है। प्रदेश की जनता द्वारा बसपा के विकल्प के रूप में लोजपा को देखा जा रहा है। उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित नरायन चौधरी ने रविवार को जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज के आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुये कही। इसके पहले जनपद आगमन पर चौधरी का भव्य स्वागत हुआ जिसका नेतृत्व में किया। श्री चौधरी प्रतापगढ़ से आजमगढ़ में आयोजित एक समारोह में जा रहे थे। पत्रकारों से मायावती पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि लोजपा के सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी तथा जौनपुर की सभी सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी। दलित हितों की रक्षा केवल लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान के साथ ही निहित है। लोग भारी संख्या में लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी विस चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये 23 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान द्वारा किया गया है जिसमें जौनपुर जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज भी शामिल हैं। प्रदेश में लोजपा प्रत्याशियों की तैयारी एवं चयन हेतु इस कमेटी का गठन किया गया है। स्वागत करने वालों में देवी प्रसाद गिरि, शीतला सरोज, धीरज सरोज, लुट्टूर सरोज, पवन चौधरी, शीतला सरोज, सावन कुमार, डा. राम विलास, महमूद खान, इस्लाम खान, कमलेश अग्रहरि, डा. मयाशंकर, संतोष यादव के अलावा तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

