aajtaktimes

वध को ले जाये जा रहे पशुओं को ग्रामीणों ने पकड़ा

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने वध के लिये ले जाये जा रहे पशुओं को बरामद कर लिया। दर्जनों की संख्या में ये पशु एक गाड़ी में भूसे की तरह लादकर ले जाये जा रहे थे। बताया गया कि यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के अमाई गांव की है जहां के लोगों ने शक के आधार पर एक वाहन को रोक लिया। गाड़ी रूकते ही उस पर सवार लोग भाग गये। दर्जन भर पशुओं को ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अपनी कार्यवाही किया। समाचार प्रेषण तक किसी प्रकार की लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी

Related

UP 1917878067362985023

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item