रोस्टरानुसार खाद्य कारोबारियों को पंजीकरण लाइसेंस होगा जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_642.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य कारोबारियों को जारी पंजीकरण/लाइसेंस का वितरण निम्न कार्यक्रमानुसार सम्पादित किया जायेगा। जानकारी के अनुसार 11 मई को नगर पालिका परिषद जौनपुर में प्रातः 10 बजे से होगा जहां इन्द्र बहादुर यादव, अरविन्द सिंह, सर्वेष कुमार रहेंगे। इसी तरह 12 मई को मछलीशहर तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से जहां ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, 17 मई को मड़ियाहू तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से जहां बीएस मंगलमूर्ति, 19 मई को केराकत तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से जहां समला प्रसाद यादव, 20 मई को शाहगंज तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से जहां सुनील द्विवेदी, मिश्री लाल, 23 मई को बदलापुर तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से जहां संतोष दूबे रहेंगे। उन्होंने ऐसे समस्त खाद्य कारोबारियों से अपील किया है जिन्होंने अपने खाद्य प्रतिष्ठानों के पंजीकरण/लाइसेंस हेतु कैम्प में आवेदन प्रस्तुत किया है, वे अपने खाद्य प्रतिष्ठानों के पंजीकरण/लाइसेंस अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्राप्त करें।

