aajtaktimes

तस्वीरों में देखिए, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश... दरवाजा काटकर निकाली गईं युवतियां

इलाहाबाद:  उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद जिले के थाना कोतवाली के रेड लाइट एरिया मीरगंज में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने लगभग 200 मकानों में से 75 से अधिक युवतियों को मुक्त कराया। इन युवतियों में से कई शादीशुदा और कई बच्चों के साथ थीं। बच्चों का इस्तेमाल ग्राहक को बलाने में किया जाता था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 45 कोठा संचालिकों सहित 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मकानों को सील कर उनके मालिकों पर कार्रवाई की है। इस इलाके में पुलिस की यह सबसे बड़ी छापेमारी है। पुलिस ने यहां से काफी मात्रा में बच्चों के साथ-साथ संदिग्ध सामान भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट के इस गोरखधंधे को रोकने के लिए स्‍थानीय समाजसेवी सुनील चौधरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने जिला प्रशासन से इसकी रिपोर्ट तलब की थी। इस मामले सुनवाई अभी होनी ही थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।
बता दें कि पुलिस की कार्रवाई की बात सुनते ही युवतियों ने अपने आप को घरों के अंदर बंद कर लिया। पुलिस को उन्हें बाहर निकालने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। घरों के दरवाजों को गैस कटर से काटकर युवतियों को बाहर निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में यह कार्रवाई डी.एम.और एस.एस.पी. के आदेश पर हुई। इस छापेमारी के मामले में एस.पी. सि‍टी, 31 एस.ओ.,15 महिला एस.आई., 300 कांस्टेबल, 150 महिला कांस्टेबल के अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे। इलाहाबाद के एस.एस.पी. के.एस. इमैनुअल का कहना है कि पकड़ी गई सभी युवतियों को कानपुर के नारी नि‍केतन भेज दि‍या गया है।

Related

UP 2426851743842645180

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item