aajtaktimes

वाणिज्य कर विभाग का सचल दल हुआ गम्भीर

जौनपुर। वाणिज्य कर विभाग जौनपुर इकाई का सचल दल इस समय काफी गम्भीर हो गया जिसके चलते जगह-जगह अभियान चलाकर छापेमारी व सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में विनय गौतम असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल के नेतृत्व में की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप 5 लाख 76 हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूल करके विभाग को लाभ पहुंचाया गया। श्री गौतम ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान के दौरान 4 ऐसे ट्रक पकड़े गये जो जनपद आजमगढ़ के महराजगंज से गेहूं लादकर चंदौली व वाराणसी जा रहे थे। गेहूं लदे ट्रक नम्बर यूपी 45 टी-1447, यूपी 45 टी-2070, यूपी 50 बीटी-1909 एवं यूपी 50 एटी-2931 बिना प्रपत्र के चल रहे थे। इस पर अधिकारियों की टीम ने वाहनों पर लदे सभी माल को अधिग्रहित करते हुये माल के कुल मूल्य 14 लाख 40 हजार रूपये पर कुल 5 लाख 76 हजार रूपया जमानत के तौर पर जमा कराया गया। सचल दल में श्री गौतम के अलावा वाणिज्य कर अधिकारी अमरीश सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Related

UP 1071198911506794854

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item