हाईस्कूल में कोई कमाल नही दिखा सके बाराबंकी के छात्र-छात्राएं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_696.html
बाराबंकी। यूपी बोर्ड में इण्टरमीडिएट परीक्षा मंे बाराबंकी का परचम
शिक्षा क्षेत्र में लहराने वाली होनहार छात्राओं के परिजनों से लेकर
गुरुजनों तक का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यूपी टाप करने वाली
छात्राओं के आदर्श किसी के स्व. पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम
हैं। तो किसी के इनके माता-पिता और गुरुजन हैं। आज दोपहर जब यूपी बोर्ड
परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया तो महारानी लक्ष्मी बाई इण्टर कालेज
लखपेड़ाबाग के प्रबंधक राम किशोर शुक्ला का सीना गर्व से ऊंचा हो गया।
इनके विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्रा साक्षी वर्मा पुत्र
इन्द्रजीत निवासी मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर ने प्रदेश में पहला स्थाना
प्राप्त किया है। साक्षी ने 500 में 491 अंक प्राप्त किये। इस बारे में
जब साक्षी से पूछा गया तो उस होनहार छात्रा ने बताया कि वो आगे पढ़ लिखकर
प्रोफेसर बनना चाहती है। अपने आदर्श के बारे में उसने बताया कि उसके
आदर्श माता पिता के अलावा देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. डा. एपीजे अब्दुल
कलाम हैं। वहीं इसी विद्यालय की छात्रा सोनाली वर्मा पुत्र दिलीप कुमार
और प्रतिमा सिंह पुत्री राकेश कुमार दोनो ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 500
में से 490 अंक पाकर संयुक्त रुप से प्रदेश में दूसरा स्थाना प्राप्त
किया है। सोनाली वर्मा का लक्ष्य पढ़ लिखकर आईएस बनने का है। जबकि प्रतिमा
सिंह भी आईएस बनन चाहती हैं। इण्टरमीडिएट में तीसरा स्थान हासिल करने
वाली प्रेरणा वर्मा पुत्री अवधेश कुमार लोधी का पूरा परिवार शिक्षा
क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उसके आदर्श उसके माता पिता हैं। प्रेरणा भी पढ़
लिखकर समाजसेवी बनने का सपना देख रही है। वहीं बाराबंकी जनपद के साईं
इण्टर कालेज की छात्रा आयूषी सिंह पुत्र राकेश वर्मा ने इण्टरमीडिएट
परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। आयुषी का घर
फैजाबाद जनपद में पड़ता है। लेकिन वह बाराबंकी में अपने रिश्तेदार के यहां
रहकर के पढ़ाई लिखाई कर रही है। उसने भी पढ़ लिख डाक्टर बनने का सपना देखा
है।
इण्टरमीडिएट में जहां बाराबंकी की होनहार छात्राओं ने पूरे प्रदेश
में अपना नाम ऊंचा किया है। वहीं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में इस बार यहां
के छात्र छात्राएं को विशेष कमाल नही दिखा सके। रानी लक्ष्मी बाई इण्टर
कालेज की छात्रा सनाबानो पुत्री डा. शब्बीर ने 93 प्रतिशत अंक पाकर
बाराबंकी जिले में टाप किया है। जबकि साईं इण्टर कालेज के छात्र अतुल
गुप्ता ने 600 में से 558 अंक पाकर जिले में लड़कों में पहले स्थान पर रहे
हैं। होनहार छात्राओं को सांसद पुनिया ने दी बधाई
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् इलाहाबाद की इण्टरमीडिएट
की परीक्षा के परिणाम में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाली रानी लक्ष्मी
बाई इण्टर कालेज, बाराबंकी की छात्रा साक्षी वर्मा निवासी लखपेड़ाबाग,
द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से अर्जित करने वाली छात्रा सोनाली वर्मा
निवासी इसरौली चौकी, प्रतिमा सिंह निवासी शेखपुर टुटरू तथा रानी लक्ष्मी
बाई की ही प्रदेश में तृतीय स्थान पाने वाली बाल विहार कालोनी की छात्रा
प्रेरणा वर्मा को राज्यसभा सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने बधाई देते हुए जनपद
की गौरव इन छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की प्रदेश में प्रथम,
द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले रानी लक्ष्मी बाई इण्टर कालेज के
प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ला को बधाई देते हुए श्री पुनिया ने कहा कि
उक्त परिणाम साबित करते हैं कि उक्त विद्यालय ने यह कीर्तिमान अपनी
मेहनत, सत्यनिष्ठा, लगन से प्राप्त किया हैं और इसके लिये सम्पूर्ण कालेज
का स्टॉफ बधाई का पात्र हैं। श्री पुनिया ने गांधी पंचायत इण्टर कालेज
सआदतगंज की छात्रा शोमना शुक्ला को विद्यालय में सर्वाधिक अंक पाने पर
बधाई दी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों ने भी मारी बाजी
बाराबंकी। नगर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग श्रावस्तीनगर स्थित श्रवण बालिका
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट
प्रदर्शन किया। छात्रा शफक फातिमा पुत्री मो. खतीब ने 84.5 प्रतिशत, मीना
कुमारी पुत्री मिथिलेश कुमार ने 83 प्रतिशत, रोली वर्मा पुत्री रामतीरथ
वर्मा ने 81 प्रतिशत तथा अनीता वर्मा पुत्री रामरूप वर्मा ने 82 प्रतिशत
अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय की
प्रधानाचार्या वाटिका सिंह ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी। कस्बा औरेला
सैदनपुर स्थित श्री सुन्दरलाल इण्टर कालेज के छात्रों ने भी इण्टरमीडिएट
परीक्षा में जबरदस्त प्रदर्शन किया। विद्यालय के मोहम्मद फरहान एवं
रहनुमा अंजुम ने 94.2 प्रतिशत, आरती जायसवाल एवं हिमांशु वर्मा ने 90.8
प्रतिशत, नूरूल ऐन ने 90.6 प्रतिशत तथा बुशारा खातून एवं नगमा बानों ने
90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
