कोटेदार से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम आवास का किया घेराव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_697.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के शेखूपुर सुतौली गांव के कोटेदार द्वारा मिट्टी का तेल व खाद्यान्न न देने से क्षुब्ध कार्डधारकों ने शाहगंज पहुंचकर उपजिलाधिकारी आवास का घेराव कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के लोग इस समय अपने कोटेदार से काफी परेशान हैं। आरोप है कि वह मिट्टी का तेल, गेहूं, चावल नहीं दे रहा है। कोटेदार काफी दबंग किस्म का है। उसकी दबंगई व अपनी परेशानी को लेकर आज कार्डधारक शाहगंज तहसील पहुंच गये। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी आवास का घेराव कर दिया। हालांकि इस दौरान उपजिलाधिकारी नहीं मिले जिसके बाद काफी हो-हल्ला के बाद सभी लोग लौट गये।

