इस चिड़ियाघर में जानवर नहीं, इंसान होते हैं पिंजरों में कैद!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_699.html
बीजिंग। चिड़ियाघर में जानवर बाड़ों में रहते हैं या जंजीरों से जकड़े रहते हैं। पर चीन के चिड़ियाघर में जानवर पूरी तरह से आजाद रहते हैं, और यहां इंसानों को पिंजरों में कैद होकर उनके करीब जाना पड़ता है। अगर आपको ये बात मजाक लग रही है, तो आप गलत हैं।
ये तस्वीर चीन के चॉंगकिंग सिटी के लेहे लेडू चिड़ियाघर की है। इस जू में लोगों को लोहे के पिंजरे और बसों में बंद कर जानवरों को करीब से देखने का मौका दिया जाता है। इस दौरान ये खतरनाक जानवर लोगों के हाथों में मौजूद फ्रेश मीट के टुकड़े को पाने के लिए उन पर अटैक की कोशिश भी करते हैं। यहां 8 जनवरी से अब टूरिस्ट एक होल के जरिए अपने हाथों से इन जानवरों को फ्रेश मीट खिला सकते हैं। मीट खाने के लिए ये खतरनाक जीव गाड़ियों की तरफ दौड़े चले आते हैं। बता दें इस जू में मीट के टुकड़े को गाड़ियों के बाहर बांध दिया जाता था, लोगों को अंगुलियां बाहर निकालने पर भी मनाही थी। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। चिड़ियाघर के एक अधिकारी का कहना है कि जू के अंदर सफेद शेर, बंगाल टाइगर्स, अफ्रीकी शेर और भालू के अलावा कई अन्य जानवर मौजूद हैं। इनके पास जाना बेहद ही खतरनाक होता है। लेकिन इस व्यवस्था के जरिए हम चाहते हैं कि टूरिस्ट में रोमांच पैदा हो और वे जू घूमने का पूरा आनंद उठा सकें। इस दौरान पर्यटकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है, ताकि कोई अनहोनी न हो सके। बहरहाल, ये तस्वीरें दुनियाभर में चर्चा पा रही हैं, और चिड़ियाघर में लोगों की आवक भी बढ़ गई है।