aajtaktimes

दबंगों से परेशान पीड़ित परिवार पुनः धरने पर बैठा

जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र अहरपुर गांव का पीड़ित परिवार पुनः तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। हालांकि पिछले 9 महीनों से धरना दे रहे इस परिवार को उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन देकर उठा दिया था लेकिन उनका आश्वासन कोरा निकला, क्योंकि पीड़ित के गांव पहुंचे अधिकारी कोई कार्यवाही किये बगैर वापस लौट आये। मालूम हो कि उक्त गांव के कुछ दबंगों द्वारा एक परिवार को पिछले कई महीनों से परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि दबंग किस्म के लोग गरीब परिवार की जमीन हड़पना चाह रहे हैं। इसी को लेकर पीड़ित अपने पूरे कुनबे के साथ पिछले 9 महीनों से तहसील परिसर में धरना दे रहा है। हालांकि गत दिवस उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन देकर उन्हें धरनास्थल से उठा दिया था। इसके बाद अधिकारियों की टीम उक्त गांव पहंुची लेकिन वहां कोई ठोस कार्यवाही किये बगैर टीम वापस लौट आयी। इस पर आक्रोशित परिवार पुनः स्थानीय तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया है।

Related

NEWS UP 8415825687761100048

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item