aajtaktimes

बाबा जी के निधन पर जनपद के निरंकारी शोकाकुल

जौनपुर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की बीते शुक्रवार को कनाडा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से विश्व भर के निरंकारी शोकाकुल हो गये हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त निरंकारियों ने शोक जताया है। इस आशय की जानकारी देते हुये स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि बाबा जी का पार्थिव शरीर कनाडा से शनिवार को इंग्लैण्ड पहुंचेगा जिसके बाद रविवार को भारत के दिल्ली में स्थित कोठी पर लाया जायेगा। जनपद के निरंकारियों में शोक व्याप्त है।

Related

UP 5069260392356910277

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item