aajtaktimes

लायन्स क्लब ‘गोमती’ ने मनीष गुप्ता को बनाया अध्यक्ष

जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती के नये सत्र हेतु चुनाव/चयन प्रक्रिया के लिये साधारण सभा का आयोजन हुआ जहां चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ला. डा. जीसी सिंह व उनके सहयोगी गोपाल कृष्ण हरलालका व जागेष्वर केसरवानी के दिषा निर्देष मे सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मत से सत्र 2016-17 के लिये लायंस गोमती के अध्यक्ष हेतु ला. मनीष गुप्ता का चयन हुआ। साथ ही दिनेष श्रीवास्तव सचिव व गणेष जी साहू कोषाध्यक्ष बनाये गये। इसी क्रम में महिला शाखा हेतु अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता चयनित हुईं। साथ ही विभा श्रीवास्तव सचिव व प्रतिमा साहू कोषाध्यक्ष बनायी गयीं। इस दौरान अध्यक्ष ला. संतोष साहू ने कहा कि आगामी अध्यक्ष मनीष गुप्ता व उनकी पूरी कार्यकारिणी को अपना पूरा सहयोग प्रदान करूंगा। साथ ही श्री साहू ने जोन चेयर पर्सन ला. राजीव राज श्रीवास्तव को मण्डलाध्यक्ष द्वारा रिजन चेयर पर्सन बनाये जाने पर हर्ष जताया। इस अवसर पर ला. अषोक गुप्ता, दीपक चटकारिया, गणेष गुप्ता, षिवकुमार साहू, सुधा मौर्या, डा. सुलोचना सिंह, धीरज साहू, नीरज शाह, संजय साहू, सुनील जायसवाल, चंदन साहू, प्रियंका गुप्ता, मिथिलेष मिश्रा, विरेन्द्र सिंह, संजीव गुप्ता, ज्योति शाह, राजेष साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव ला. सुधाकर मौर्य ने किया। अन्त में ला. धर्मेन्द्र गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

UP 8421931637481677160

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item