जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में मनरेगा में जौनपुर का प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त हुआ। इस पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी बरसठी रविन्द्रवीर, रामनगर शेषनाथ चौहान को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।