aajtaktimes

बसपा नेता ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । सदर विधान सभा  देवा ब्लाक के सलेमपुर गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाट्न  सदर बसपा  विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने फीता काट कर किया, इस मौके पर उन्होने कहा कि आज खेल सिर्फ खेल नही रह गया है बल्कि जो खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से खेलो मे आगे बढ़ते है उन्हे इज्जत के साथ साथ पैसा भी मिलता है अपने अच्छे खेल की बदौलत वो घर परिवार के साथ जिले और देश का नाम  रौशन हुए समाज मे एक अच्छा मुकाम हासिल करते.है, खेल से हमारे जीवन एक तरफ जहॉ अनुशासन आता है वही खेल से शारीरिक विकास भी होता है,
   इस मौके पर  मुख्य रूप से राकेश वर्मा, देवा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख इच्वाक मौर्या, पंकज वर्मा प्रधान सलेमपुर , गुरुचरण बी डी सी , डॉ. मनोज कुमार , देवीसरण विश्वकर्मा ,दिलीप कुमार ,वसीम वारसी देवा , मंचू वर्मा , सुशील वर्मा , अरविन्द वर्मा लम्बरदार व  सैकड़ो दर्शक मौजूद थे ।

Related

UP 8664898781528926969

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item