मंदिर में अदा की नमाज ,गंगा–जमुनी तहजीब की पेश की अदभुत मिसाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_851.html
जौनपुर । एक तरफ जहा कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए हिन्दू –मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने और देश को बाटने का काम कर रहे है वही दूसरी तरफ ऐसे भी कुछ लोग है जो अपनी गंगा – जमुनी तहजीब को समेटे हुए है और आपसी प्रेम और भाई चारे का सन्देश दे रहे है । जी है ऐसे ही आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ गंगा –जमुनी तहजीब की एक तस्वीर देखने को मिली जौनपुर जिले के खेतासराय थाना परिसर में । थाने के परिसर में बने मंदिर में एक बुजुर्ग ने नमाज अदा किया और बता दिया की राम – रहीम अलग नही है सब एक है । मंदिर हो या मस्जिद बीएस आपका दिल साफ़ होना चाहिए ।
ये तस्वीर है खेतासराय थाना परिसर में बने मंदिर की वैसे तो ये मंदिर और ये थाना अब तक दर्जनों से अधिक प्रेमी जोड़े के वैवाहिक जीवन की शुरुआत का साक्षी बन चूका है और हमेसा से ये थाना और मंदिर चर्चा में रहा है | एक बार फिर से ये मंदिर चर्चा में आ गया है | दरसल गुरूवार को मामूली विवाद को लेकर जमदहा गाँव में दो पक्ष आमने - सामने हो गये जिसके बाद कुछ लोगो ने प्राईवेट बस पर पथराव कर दिया जिसमे दर्जनों यात्री घायल भी हो गये | घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस दोनों पक्षों से कुछ लोगो को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ में जुट गई | इसी दरम्यान नमाज का वक़्त हो गया | कुछ लोग नमाज पढने के लिए इधर उधर जगह तलासने लगे और नमाज अदा करने लगे उसी में से एक अधेड़ ने नमाज अदा करने के लिए भगवान के घर यानी मंदिर को चुना | अधेड़ ने मंदिर परिसर में अपनी नमाज अदा की और खुदा से दुआ मागी | जिसने भी ये दृश्य देखा वो बस देखता रह गया । अधेड़ ने बताया की कौन कहता है की राम –रहीम अलग है ? कौन कहता है मंदिर – मस्जिद एक नही ? बस मन साफ़ होना चाहिए खुदा तो हर जगह है
अधेड़ मुस्लिम द्वारा मंदिर में नमाज पढना चर्चा का विषय बन गया हर कोई बस यही कहता हुआ नजर आया की ऐसे लोगो से हमे सिख लेने की जरूरत है और जब तक ऐसे लोग रहेगे तब तक हमारी गंगा –जमुनी तहजीब सलामत रहेगी ।
अधेड़ मुस्लिम द्वारा मंदिर में नमाज पढना चर्चा का विषय बन गया हर कोई बस यही कहता हुआ नजर आया की ऐसे लोगो से हमे सिख लेने की जरूरत है और जब तक ऐसे लोग रहेगे तब तक हमारी गंगा –जमुनी तहजीब सलामत रहेगी ।

