aajtaktimes

वाराणसी में नाव की सवारी कर पीएम मोदी ने की ई-बोट की शुरुआत

पीएम मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरान अस्सी घाट पहुंचे जहां उन्होंने ई-बोट की शुरुआत की। अस्सी घाट पर पहुंचे पीएम मोदी ने ई बोट पर बैठकर ई-बोट की क्षमता का निरीक्षण किया और गंगा को नमन किया। इसी के साथ अस्सी घाट पर चलने वाले डीजल बोट को ई-बोट में बदला गया।
वहीं हर हर महादेव के उदघोष के साथ लोगो ने पीएम का अस्सी घाट पर स्वागत किया। पीएम मोदी ने नाविकों को ई-बोट वितरित किए। इस दौरान अस्सी घाट पर जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ई-बोट से नाविकों के जीवनद स्तर में बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल से पर्यावरण सुधरेगा और वाराणसी में परिवर्तन होगा। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बोट बैंक की नहीं बल्कि गरीब की हितेशी सरकार है।पीएम को देखने और सुनने के लिए अस्सी के साथ ही, गंगा महल, रीवा और तुलसी घाट तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उधर पीएम मोदी के वाराणसी के अस्सी घाट पहुंचने से पहले यहां भगदड़ मच गई। बताया गया कि ऐनवक्त पर लोगों के बैठने की जगह बदलने से लोग गुस्सा गए। हालांकि बाद में पुलिस व प्रशासन की मदद से स्थिति नियंत्रित की गई।

Related

UP 3702002364655860660

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item