aajtaktimes

महिलाओं को अपनी पूरी बात कहने का हक है: मंजू

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। महिला जागरूकता अभियान के चलते महिला कांग्रेस ने पहल की तथा
इस अभियान में महिलाओं को हर पहलू से रूबरू कराया गया। यह अभियान नहर
कालोनी स्थित ओबरी में प्रमिला रावत, के आवास पर आयोजित किया गया। जिसकी
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजू दीक्षित ने की तथा संचालन नगर अध्यक्ष सनामुही
ने किया। राज्यसभा सदस्य डा. पीएल पुनिया के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की
अगुवाई की जा रही है। इस अभियान में मंजू दीक्षित ने कहा कि महिलाओं को
अपनी पूरी बात कहने का हक है तथा अपनी इच्छाओं को मार ग्रहणी बन कर जीवन
व्यतीत करती है। इनको भी बराबरी का हक व सम्मान मिलना चाहिये। नगर
अध्यक्ष सनामुही ने कहा कि दहेज उत्पीड़न को रोकना बहुत जरूरी है तथा
महिलाओं के शोषण पर चुप्पी न साधे इसका मुह तोड़ जवाब दे कांग्रेस सदेव
सहयोगी रही है। इसी बीच प्रमिला रावत को पुलिस लाइन वार्ड की अध्यक्ष
मनोनयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयशा खान, गीता देवी, रूखसार
खान, सोफिया, संजू तिवारी, इशरत फातिमा, खुशनूर फातिमा, लक्ष्मी देवी,
गीता मिश्रा, आदि महिलाए उपस्थित थी।

Related

UP 6032059641419878571

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item