aajtaktimes

अपराध पर नियंत्रण करना मेरी पहली प्राथमिकताः रोहन

जौनपुर। अपराध पर नियंत्रण करना और अपराधियों को जेल भेजना मेरी पहली प्राथमिकता है। गुण्डे-बदमाश या जेल में रहें या जिले को छोड़कर चले जायें। उक्त बातें जनपद के नवागत आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय ने गुरूवार को मातहतों के साथ हुई बैठक के दौरान कही। वैसे तो श्री कनय ने बीती रात को ही जनपद में आकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया था। आज सुबह एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने मातहतों से मिलकर पत्रावलियों के बारे में पूछताछ किया। साथ ही अपने आफिस में बैठकर उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप कार्य किया जाना मातहतों को उद्देश्य होना चाहिये। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर आरपी सिंह यादव सहित तमाम क्षेत्राधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

UP 599889315486878748

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item