मंत्री गोप ने चलायी साईकिल , सरकार की योजनाओ का किया बखान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_91.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । विधानसभा रामनगर में मंत्री अरविंद सिंह गोप की कयादत में एम एल सी राजेश यादव व वरिष्ठ सपा नेता वसीम राईन ने साईकिल चला कर पार्टी की योजनाओ का प्रचार प्रसार किया और आने वाले चुनाव में फिर समाजवादी की सरकार बनाने का संकल्प लिया, इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा, डॉ विकास यादव नसीम कीर्ति आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे,
मंत्री गोप ने आज समाजवादी पार्टी नेतृत्व द्वारा घोषित गाँव गाँव घर घर चलने वाली समाजवादी सायकिल सन्देश यात्रा का बाराबंकी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे मरहूम मौलाना मेराज के गाँव कंदरवल खुर्द विकास खंड सूरतगंज विधानसभा रामनगर से शुभारम्भ किया और इस अवसर पर मौलाना मेराज की फ़ोटो पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया और नम आँखों से समाजवादी पार्टी के लिए किये गए उनके योगदान को याद किया ।

मंत्री गोप ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सायकिल चलायी और कार्यकर्ताओं से सायकिल चलाकर सायकिल यात्रा की सफलता और समाजवादी सन्देश को घर घर पहुंचाने की अपेक्षा की ।