aajtaktimes

प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न आयामों पर स्थापित हुई द्विपक्षीय संवाद

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समर्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों के लिये 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरूवार को प्रशिक्षकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न आयामों पर विस्तार से द्विपक्षीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान प्रथम सत्र में डा. एसपी सिंह ने कहा कि दुनिया के जितने महान कार्य हुये हैं, व्यस्तताओं में ही हुये हैं। जब आप जीवन में व्यस्त रहेंगे तभी आपकी समाज में आवश्यकता रहेगी। द्वितीय सत्र में डा. राजीव जैन ने वर्तमान में समय प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि जीवन में आलस्य कभी नहीं करना चाहिये और किसी को बेकार नहीं समझना चाहिये। ईटीआई आगरा के ट्रेनिंग कोआर्डिनेटर डा. सीएम जैन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आय-व्यय सर्वेक्षण पर सभी कार्यक्रम अधिकारियों को बिन्दुवार महत्वपूर्ण जानकारी दिया। समन्वयक डा. एम. हसीन खान ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एनएसएस के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ कार्यक्रम अधिकारियों से रूबरू होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मड़ियाहूं पीजी कालेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डा. वेद प्रकाश चौबे ने किया। अन्त में डा. ममता सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. मो. शमीम, डा. हूमा परवेज, डा. मधुलिका सिंह, डा. अजय विक्रम सिंह, डा. निजामुद्दीन, डा. अवधेश मौर्या, डा. आरके गुप्ता, डा. शशिकला विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 2157998597035649527

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item