aajtaktimes

विहिप के धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने खुलकर दिया दान

जौनपुर। धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम के तहत एकत्रित धन से देश के विभिन्न कोनों में संचालित एकल विद्यालय, वेद विद्यालय, गौशाला, वनवासी क्षेत्र में सेवा प्रकल्प सहित अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिये समर्पित करने वाले पूर्णकालिकों के उपयोग में किया जाता है। उक्त बातें नगर के टीडीपीजी कालेज के बलरामपुर सभागार में आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बरीश जी क्षेत्र संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ने कही। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्थापित विहिप ने आज तक जितने भी आंदोलन चलाये हैं, उसको अंजाम तक पहुंचाये हैं। वह चाहे श्रीराम जन्मभूमि रही हो या रामेश्वरम् का रामसेतु प्रकरण या कश्मीर का श्राइन बोर्ड मामला रहा हो। प्रदेश व केन्द्र मंे चाहे जिसकी सरकारें रही हों, विहिप ने जो चाहा है, उसे करके दिखाया है। सभी आंदोलनों में तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी प्राणों की आहूति दी है लेकिन विहिप कभी भी पीछे नहीं हटा। इसके पहले भारत माता व मर्यादा पुरूषोत्तम
भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम शुरू हुआ जिसके बाद मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अम्बरीश जी एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश जी काशी प्रान्त संगठन मंत्री विहिप के समक्ष तमाम लोगों ने धर्म रक्षा के नाम पर धनराशि भेंट किया जिसके बाद डा. राकेश द्विवेदी ने धर्म रक्षा निधि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंह बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष विहिप जौनपुर एवं संचालन प्रभाकर द्विवेदी एडवोकेट धर्म जागरण विभाग प्रमुख ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक धनंजय जी, मठ-मंदिर प्रमुख फलाहारी महाराज, दिनेश सिंह, कमला सिंह, अभाविप के अंशुल विद्यार्थी, डा. हरेन्द्र सिंह, भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, मेनका सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह दारा, अमित सिंह, धर्मवीर मोदनवाल, मानिक चन्द्र सेठ, उदय प्रताप मिश्र, आचार्य रविन्द्र द्विवेदी, विहिप मंत्री राकेश श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, चन्द्रभूषण दूबे, अजय पाण्डेय, आशीष गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह टोनी, संतोष सेठ, सचिन श्रीवास्तव, अभिषेक ब्रह्म, नागेन्द्र सिंह, पंकज तिवारी, राजकुमार बिन्द सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अन्त में विहिप के जिला संगठन मंत्री मनोज जी ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 3564731071835697523

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item