प्रदीप जायसवाल चुने गये लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_932.html
जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार की चुनाव प्रक्रिया के अन्तर्गत ला. प्रदीप जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही ला. ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी उपाध्यक्ष, ला. मनोज पाण्डेय सचिव, ला. मनोज जायसवाल कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा ला. एसएल गुप्ता उपाध्यक्ष प्रथम व ला. डीके उपाध्यक्ष द्वितीय नामित किये गये। संस्था का यह चुनाव कार्यक्रम अध्यक्ष रूपेश जायसवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मालूम हो कि श्री जायसवाल वर्ष 2016-17 के लिये जोन परसन चुने गये हैं। इस अवसर पर ला. संजीव जायसवाल, श्यामजी गुप्त, डा. प्रेमचन्द्र चित्रवंशी, डा. सुधाकर मिश्र, भुवनेश्वर गुप्त, सुनील अग्रहरि, सतीश चन्द्र गुप्त, राजेश जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, हनुमान जी गुप्त, राजपत आदि उपस्थित रहे।

