झाड़ी में अधमरा मिला युवक, हालत चिन्ताजनक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_967.html
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक नहर की पुलिया के बगल में रविवार को एक व्यक्ति अधमरा मिला जिसकी जानकारी होने पर देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। उसकी पहचान क्षेत्र के ही घरवासपुर गांव निवासी रोशन 45 वर्ष पुत्र नन्हकू राम के रूप में हुई। वह घर से लगभग 300 मीटर दूर शारदा सहायक खण्ड 36 नहर की पुलिया के बगल झाड़ी में अधमरा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके सिर में चोट के कई निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां हालत नाजुक होने पर बेहतर उपचार के लिये वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। वहीं दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग चाकू से हमला करके उसे गम्भीर रूप से घायल करने के बाद मरा समझकर नहर के पास झाड़ी में फेंककर भाग गये। परिजनों की तहरीर पर पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी। कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।

