aajtaktimes

प्रज्ञा मण्डल का तीन दिवसीय कार्यक्रम 23 जून से

जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मण्डल-महिला मण्डल जज कालोनी के पवित्र प्रांगण में 23, 24 व 25 जून को प्रज्ञा मण्डल के वार्षिकोत्सव पर 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विराट संस्कार महोत्सव व योग शिविर का भव्य आयोजन सुनिश्चित हुआ है। यह कार्यक्रम शान्तिकुंज हरिद्वार से आयी संतों की टोली द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजक देशबंधु पद्माकर मिश्र ने बताया कि 23 जून को प्रातः 7 बजे से 251 जलकलश की कलशयात्रानिकलेगी। सायं 5 बजे से रात 9 बजे तक संगीत प्रवचन व देव पूजन का कार्यक्रम होगा। 24 जून को प्रातः 7 से 11 बजे तक 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव सहित विविध संस्कार- अन्न प्राशन, मुण्डन आदि सम्पन्न होंगे। सायं 5 बजे से प्रज्ञा पुराण एवं सत्संग होगा। 25 जून को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रातः 7 से 12 बजे तक चलेगा जिसके बाद सायं 5 बजे से भक्ति भजन व दीप यज्ञ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 26 जून को प्रातः 7 से 11 बजे तक 9 कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।

Related

UP 7744753977376429435

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item