aajtaktimes

30 दिवसीय कैम्प करके सुर्खियों में आया जस्ट डांस क्लासेज

जौनपुर। नगर के अम्बेडकर तिराहे के पहले स्थित एक होटल में संचालित जस्ट डांस क्लासेज का समर कैम्प इस समय सुर्खियों में बना हुआ है जहां गर्मी की छुट्टी में बच्चों के अलावा उनके अभिभावक भी काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस क्लासेज में जनपद में पहली बार 30 दिवसीय समर कैम्प चल रहा है जिसका समापन आगामी 25 जून को होगा। इस बाबत क्लासेज के संचालक कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि समर कैम्प के समापन के दूसरे दिन एक भव्य मंच का आयोजन होगा जहां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने काम किया जायेगा। इतना ही नहीं, मेधावी बच्चांे को 30 दिवसीय समर कैम्प का प्रमाण पत्र देने के अलावा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जायेगा। श्री मिश्रा ने बताया कि अममून गर्मी की छुट्टी में छोटे बच्चे कैम्प में आते थे लेकिन इस बार देखा गया कि उनके अभिभावक भी आगे आ गये हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

Related

UP 8565983120779757909

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item