aajtaktimes

35 बच्चों के पापा जान मुहम्मद ने कहा 100 तक ले जाउंगा ये आंकड़ा

एक मां बाप के लिए औलाद का सुख सबसे बड़ा होता है। लोग अपने जीवन में कम से कम एक बार तो ये सुख चाहते ही हैं। पाकिस्तान के क्वेटा में रहने वाले जान मुहम्मद को ये मौका 35 बार मिल चुका है। वो इसे 100 तक पहुंचाना चाहते हैं। नहीं समझे। हम बताते हैं। जान मुहम्मद 43 साल के हैं और इस उम्र में ही वो 35 बच्चों के पिता हैं।
जान की तीन पत्नियों से 21 बेटियां और 14 बेटे हैं। 39 लोगों का ये हरा भरा परिवार क्वेटा के पास स्थित एक बस्ती में प्यार से रहता है। जान मुहम्मद के बच्चों की उम्र एक हफ्ते से लेकर 16 साल के बीच है।
जॉन मुहम्मद पेशे से डॉक्टर और कारोबारी हैं। उनका कहना है कि 'अल्लाह का शुक्रिया है कि मैं परिवार के बड़े हुए खर्च को उठा पाने में समर्थ हो रहा हूं। मैं परिवार पर एक लाख रुपए महीना खर्च करता हूं।' किसी को कोई तकलीफ नहीं होने देता।
जान मुहम्मद का कहना है कि वो सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। साथ ही लोगों को बताना चाहते हैं कि बड़ा परिवार भी सुखी परिवार हो सकता है। वो कहते हैं मैं चाहता हूं मेरे 100 बच्चे हों। उनकी दो पत्नियों ने पिछले हफ्ते दो बच्चों को जन्म दिया। इन दोनों बच्चों के जन्म का परिवार ने खूब जश्न मनाया।

Related

UP 2052641661293795173

Post a Comment

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete

emo-but-icon

Recent

Comments

item