aajtaktimes

गोरखपुर से 4 जुलाई को निकलेगा लोजपा विकास रथः आनन्द

जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी की मासिक बैठक कन्हईपुर स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई जहां अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज व संचालन नगर अध्यक्ष इस्लाम खान ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि देवी प्रसाद गिरी प्रदेश महासचिव रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री प्रेमघन ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी 4 जुलाई को गोरखपुर से लोजपा विकास रथ चलाया जायेगा जो पूर्वांचल के सभी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में राम विलास पासवान के विचारों को जनता के बीच रखेगा। कार्यक्रम का समापन इलाहाबाद में होगा। नगर अध्यक्ष श्री खान ने स्वच्छता अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र में बन रहे शौचालय में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुये कहा कि विभागीय लोगों के अनुसार शौचालय प्राप्त करने वाले व्यक्ति को अपने घर के सामने गड्ढा खुदवाकर फोटो खिंचवाना पड़ेगा तब कहीं पैसा पास होगा। बैठक में महमूद खान, कमलेश अग्रहरि, संतोष यादव, सुरेश सरोज, डा. राम विलास, कल्लू सरोज, डा. मयाशंकर, रामलाल, संतोष सोनी, रमेश विश्वकर्मा, विनय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8404542041400072610

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item