aajtaktimes

शहीद संतोष के परिवार से मिले मुख्यमंत्री, सौंपा 50 लाख का चेक

पत्नी को ग्रुप सी में नौकरी, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
जौनपुर। मथुरा के जवाहरबाग कांड में शहीद हुए एसओ संतोष यादव के घर मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर 50 लाख का चेक प्रदान किया। साथ ही पत्नी को नौकरी देने व बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च भी उठाने की बात कही। इस दौरान परिजनों ने अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
बताते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को जिले के महाराजगंज विकासखण्ड के केवटली गांव पहुंचे। इस दौरान वे शहीद संतोष यादव के परिजन से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। साथ ही शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिजनों से बातचीत कर उन्हें 50 लाख का चेक दिया और शहीद की पत्नी मिथिलेश को पुलिस विभाग में ग्रुप सी की नौकरी और बच्चों निखिल 10 वर्ष और सुरैया 8 वर्ष की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। परिजन मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर संतुष्ट दिखे। इधर मौसम खराब होने से एक बार फिर मुख्यमंत्री के न आने की चर्चा होती रही लेकिन मुख्यमंत्री अपने तय समय से थोड़ी देर पहुंच गये। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, राज्यमंत्री जगदीश सोनकर, शैलेंद्र यादव ललई के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

World 5531630291116583954

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item