गैंगरेप के 6 महीने बाद पीड़िता को मिली इंसाफ की उम्मीद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/6_6.html
औरैया। यूपी के औरैया में गैंगरेप की शिकार लड़की को 6 महीने बाद इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल आरोप है कि 6 महीने पहले गैंगरेप के बाद दबंगों ने लड़की को जलाकर मारने की कोशिश की थी।
आरोपों के मुताबिक बुरी तरह झुलसी युवती जब थाने पहुंची थी तो पुलिस ने उसे भगा दिया था। बाद में पीड़िता किसी तरह एसपी के पास पहुंची और मामले की शिकायत की जिसके बाद अब एसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।