देवा वण्डर किड्स को मिली अंग्रेजी माध्यम की मान्यता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_1.html
जौनपुर। देवा वण्डर किड्स चांदमारी-कन्हईपुर को नर्सरी से कक्षा 5 तक के लिये अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की मान्यता मिल गयी। इसको लेकर प्रबन्धक संजय सिंह द्वारा समस्त शिक्षकों व अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी जतायी गयी। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कारों के विकास पर विशेष ध्यान देता है, क्योंकि यदि शिक्षा संस्कारों से विहीन हो जाय तो वह निष्प्राण हो जाती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश सिंह, पूनम सिंह, मनु सिंह, वीना सिंह, अर्चना सिंह, वंदना सिंह, डा. हेमंत सिंह, डा. हरिशंकर सिंह, डा. निरूपमा सिंह, अमरनाथ सिंह, मनीष गुप्ता, यूपी सिंह, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, मीरा सिंह, आरपी सिंह, देवांश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

