aajtaktimes

कुएं में गिर पड़ी बिल्ली , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी !

प्रतापगढ़ के धरियावद में एक जंगली बिल्ली पानी की तलाश में भटकते हुए बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। इसे बचाने के लिए वन विभाग को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।
कुएं में गिरकर ये बिल्ली घायल हो गई और शोर मचाने लगी। ऐसे में लोगों की नज़र इस पर पड़ी तो सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी दारा सिंह को दी गई।
वन विभाग की टीम संसाधनों के मौके पर पहुंची। स्थिति विकट थी, क्योंकि बिल्ली काबू में नहीं आ रही थी। बिल्ली को कुएं से बाहर निकालने में प्रशासन के पसीने छूट गए। बिल्ली को जैसे तैसे टोकरी में बैठा कर बाहर निकला गया। इसके बाद पशु चिकित्सकों ने इसका उपचार भी किया। जब बिल्ली स्वस्थ लगने लगी तो इसे एक पिंजरे में बंद कर वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया।
जैसे ही बिल्ली पिंजरे से बाहर आई अलग सी आवाज निकालने लगी मानो कह रही हो शुक्रिया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी ने चैन की सांस ली।

Related

UP 243305217947992102

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item