aajtaktimes

पतंजलि योग समिति जौनपुर ने टीडी कालेज में मनाया योग दिवस

जौनपुर। पतंजलि योग समिति की जनपद इकाई के साथ सभी तहसीलों व ब्लाकों में पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में योग शिविरों को आयोजित कर द्वितीय विश्व योग दिवस मनाया गया। टीडी इण्टर कालेज में आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गये प्रोटोकाल के तहत योग के क्रियात्मक अभ्यासों को पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति, डा. हेमंत व डा. ध्रुवराज योगी द्वारा कराते हुये मानसिक व शारीरिक स्थितियों पर आसनों, व्यायामों और प्राणायामों के प्रभावों को बताया गया। इसी तरह से कुटीर चक्के महाविद्यालय व उत्सव वाटिका शाहगंज में मनोज योगी द्वारा योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण यादव, लाल बहादुर योगी, जगदीश, संतोष, कमलेश, डा. चन्द्रसेन योगी, मोहन सिंह, राजेश, संजय सेठ, प्रदीप कुमार, लालता, राम जियावन के अलावा अन्य सम्बन्धित लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related

UP 5896060519027617390

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item