मृतका के छोटे बच्चों को आर्थिक सहायता की मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_23.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज खास निवासी रतन सिंह परमार ने सूबे के मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र के माध्यम से दुर्घटना बीमार से लाभ न मिलने की शिकायत किया। उसके अनुसार घर में घुसकर लूटपाट व हत्या में मृत पत्नी लक्ष्मी सिंह के नाम कोई जमीन नहीं है। घटना के बाबत पुलिस प्रशासन के अलावा शासन-प्रशासन द्वारा कोई न्याय नहीं मिला। इतना ही नहीं, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता भी नहीं दिया गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि मृतका के दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण एवं शिक्षा-दीक्षा के लिये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाय।

