रमेश यादव पुनः बनाये गये विभाग संयोजक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_237.html
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्तीय अधिवेशन में रमेश यादव को एक बार फिर विभाग संयोजक की कमान सौंप दी गयी। इसके साथ ही विकास ओझा जिला संयोजक व आलोक रंजन सह संयोजक तथा डा. महेन्द्र तिवारी जिला प्रमुख बनाये गये। मालूम हो कि जनपद सोनभद्र में गत दिवस सम्पन्न हुये अधिवेशन में 14 जिलों के कुल 195 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के.एन. रघुनन्दन, राष्ट्रीय जनजाति प्रमुख व मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्लकांत, अखिल भारतीय प्रशिक्षण एवं प्रकाशन प्रमुख मनोजकांत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तरांचल धर्मपाल, असम के संगठन मंत्री नीरव गिलानी के अलावा काशी प्रान्त के संगठन मंत्री डा. आलोक, प्रान्त अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, प्रान्त मंत्री देवेन्द्र जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी अधिवेशन से लौटकर आये चयनित किये गये पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

