सीएमओ ने एलडीएम को पत्र प्रेषित करने का दिया निर्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_280.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई जहां चलचित्र के माध्यम से डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने जेएसवाई योजना वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 की समीक्षा करते हुये बैंकों में शून्य बैलेंस पर खाता खोलने में आ रही समस्याओं का निदान करने हेतु एलडीएम को बैंकों को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। माताओं एवं बच्चों के आपरेशन में वर्ष 2014-15 में अपूर्ण लक्ष्य को एक सप्ताह तथा वर्ष 2015-16 में के लक्ष्य को दो सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। वर्ष 2016-17 में मदर एवं चाइल्ड के रजिस्टेªशन का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश देते हुये परिवार नियोजन के कार्य में प्रगति लाने हेतु आशा एवं एएनएम के साथ बैठक करके शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में समाजवादी पेंशन योजना में टीकाकरण एवं परिवार नियोजन के उपकरण को भी वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। डा. कुमार ने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष फेज-3 के कार्यक्रम में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में 7 से 14 जून तक टीकाकरण अभियान में माताओं का लक्ष्य 8612 के सापेक्ष उपलब्धि 9698 रही जो 113 प्रतिशत है। साथ ही बच्चे का लक्ष्य 28377 के सापेक्ष उपलब्धि 29463 रही जो 104 प्रतिशत रही। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आईएन तिवारी, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डा. रचना अग्रवाल, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, डा. एके सिंह, डा. एके शर्मा, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे, सहायक अभियंता लघु सिंचाई उमाकान्त त्रिपाठी, मत्स्य अधिकारी एसके मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

