aajtaktimes

मार्निंग वाक पर निकली महिला की चैन बदमाशों ने लूटी

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चहारसू चैराहे पर आज भोर में लगभग साढ़े 5 बजे दो मोटरसाइकिल से चार बदमाशों ने मार्निग वाक् कर रही महिला का सोने का चैन छीन लिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर फायरिंग भी किये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला साहू पत्नी राम आसरे निवासी सब्जी मण्डी थाना शहर कोतवाली आज सुबह टहलने के लिये बाहर निकली कि चहारसू चैराहे पर दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 बदमाशों ने उनका सोने का चैन लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़े तो बदमाश फायरिंग कर दिये। इससे लोग सहम गये लेकिन भागते समय एक मोटरसाइकिल अनिंयंत्रित होकर वहीं गिर गयी जिससे उस पर सवार लोग भी गिर गये लेकिन बाइक वहीं छोड़कर वह भी फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर भुक्तभोगी महिला से लिखित तहरीर ले लिया।

Related

UP 6528361614004646691

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item