aajtaktimes

राजस्व टीम ने वसूला एक लाख तीन हजार रूपया

जौनपुर। मछलीशहर तहसील के नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के अनेक गावों में बकायेदारों के यहां छापेमारी किया। इस दौरान जहां कई बकायेदारों से वसूली हुई, वहीं अन्य बकायेदारों के यहां हड़कम्प मचा रहा। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार संतोष शुक्ल ने संग्रह अमीनों की एक टीम बनाकर बकायेदार नारायण डीह गांव निवासी विरेन्द्र सिंह के यहां से रायल्टी के 25 हजार रुपये की वसूली किया। इसके बाद टीम लौह गांव निवासी सुभाष पाण्डेय के यहां पहुचकर व्यापार कर का बकाया 68000 रूपया वसूला। साथ ही इसी गांव के भोला नाथ से 10 हजार रुपये की वसूली किया। राजस्व टीम द्वारा लगातार वसूली पर निकलने की खबर अन्य बकायेदारों को मिलते ही हड़कम्प मच गया। छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार के साथ संग्रह अमीन दारा सिंह, जय सिंह, सुभाष, बृजभूषण पाठक मौजूद रहे।

Related

UP 3016869504193180145

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item