aajtaktimes

जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने वाले घड़ियाल को देखा है आपने?

पॉम कोस्ट। हम लोग ट्रैफिक नियमों के पालन में भले ही पीछे रह जाते हैं। पर अमेरिका के फ्लोरिडा में घड़ियाल की ऐसी तस्वीरें पुलिस वालों ने खींची है, जिसमें वो बाकायदा जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क क्रॉस कर रहा है।
फ्लोरिडा के प्लैग्लर कॉउंटी की पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर इस घड़ियाल की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक  व्यस्त सड़क पर घड़ियाल दिख रहा है। वो बिल्कुल जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहा है, जो आम लोगों के लिए बनी है। ये घड़ियाल 5 फुट का ही है। पुलिस अधिकारी केनी गोंजाल्विस ने बताया कि घड़ियाल गली से निकला और जेब्रा क्रॉसिंग से आराम से सड़क पार कर गया। वो भी बिना किसी परेशानी के। इस नजारे को देखने वाले लोग दंग रह गए।
ये तस्वीर मार्क ओलसन ने खींची। मार्क ओलसप शेरिफ के सिजिजन ऑबजर्बर प्रोग्राम के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इस घड़ियाल को उसके प्राकृतिक घर पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है।

Related

UP 1203404638352353711

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item