aajtaktimes

जनपद के अभिनव विद्यालय की हुई समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में अभिनव विद्यालय की समीक्षा हुई जहां खण्ड शिक्षाधिकारियों द्वारा विद्यालय के कार्य में गति लाने व अवर अभियंता द्वारा स्टीमेट समय से न बनाने पर आ रही परेशानी के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर श्री गोस्वामी ने परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र को विद्यालयों में रूके कार्य तत्काल करवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव सहित सभी खण्ड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।  

Related

UP 2728305471606193333

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item