शाहगंज के योग शिविर में उमड़ रही भारी भीड़
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_324.html
जौनपुर। शाहगंज नगर के शाह पंजा में स्थित उत्सव वाटिका में चल रहे 25 दिवसीय सह योग प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को 17वां दिन रहा जहां काफी संख्या में महिला, पुरूष, युवा, बच्चे, बूढ़े आदि ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान डा. हेमंत जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि ने सभी को प्राणायाम, आसन आदि का गुर बताया। इसके साथ ही आगामी 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस को सफल बनाने की अपील किया। इस अवसर पर संचालक तहसील प्रभारी मनोज पाण्डेय, रामकुमार, विरेन्द्र, सतीश, सुरेश आदि उपस्थित रहे।

