यू पी : अचानक कुएं में निकले सैकड़ों नाग , दर्शन को उमड़े लोग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_443.html
यूपी के हमीरपुर में सालों से सूखे पड़े चंद्पुरवा बुजुर्ग गांव के कुएं में निर्जला एकादशी के एक दिन पहले अचानक सैकड़ों नाग प्रकट हो गए। इसमें कई नाग 10 फीट से भी ज्यादा लंबे थे। ये सांप कुएं में चक्कर काटने लगे तो कुछ तली में आराम फरमा रहे हैं। जैसे ही इस बारे में लोगों को जानकारी मिली तो यहां तांता लग गया। नागों को देखने के लिए दूर-दूर से बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं यहां पहुंचने लगे।
नागों के अचानक प्रकट होने के बाद लोग इसको पौराणिक कथाओं से जोड़ने लगे। एकदाशी के आसपास उनको प्रकट होता देख वहां पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया। लोग धूपबत्ती और नारियल चढ़ाने लगे। कोई इसको शिव का चमत्कार तो कोई इनको महाभारत काल के नागार्जुन की कथा से जोड़ने लगे।
बुन्देलखण्ड में सूखा और गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। नहरें, तालाब, कुएं सब के सब सूखे पड़े हैं। ऐसे में अचानक सैकड़ों नागों के प्रकट होने को यहां के लोग दैवीय चमत्कार मानते हैं। लोग इलाके के लिए इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। मान रहे हैं कि नाग देवता इलाके पर खुश हो गए हैं और अब उनकी सारी कठिनाइयां खत्म होने वाली हैं। इस मान्यता के चलते ही वहां लगातार पूजा पाठ चल रहा है ।